घाटशिला, जनवरी 6 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा सीएचसी परिसर में मंगलवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक समीर मोहंती ने भव्य स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बीडीओ केशव भारती, सीओ राजाराम सिंह मुंडा और बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विधायक ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने घोषणा की कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे के दौरान लगने वाले शुल्क की भरपाई वे अपने निजी स्तर से करेंगे ताकि कोई भी निर्धन व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के संसाधनों की कमी को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। साथ ही मौदा पंचायत के टीबी मुक्त होने पर वरीय चिकित्सा पर्यवेक्षक ज्योति प्रसाद गिरि को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित भी किय...