घाटशिला, फरवरी 8 -- बहरागोड़ा। कोलकता से जमशेदपुर की ओर जा रही एक कार एनएच-49 पर माटीहाना स्थित भाई-भाई होटल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ओवरटेक करने के दौरान कार असंतुलित होकर सामने चल रहे टेलर से टकरा गई, जिससे कार दूसरी सड़क पर जा पहुंची। हादसे में कार में सवार दंपती बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार, कार चालक रोहित लाहरी ने बताया कि वे कलकत्ता से जमशेदपुर के किसी प्लांट में नौकरी करते थे। अपने परिवार के साथ जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेलर को ओवरटेक करने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.