घाटशिला, जनवरी 31 -- बहरागोड़ा। कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में जारी स्थानांतरण सूची में बहरागोड़ा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी.के. बेहरा का नाम शामिल होने पर विद्यार्थियों में भारी आक्रोश है। शनिवार को महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पूर्व छात्र नेता अभिजीत बाग के नेतृत्व में एकजुट होकर कुलपति के नाम एक मांग पत्र सौंपते हुए इस स्थानांतरण को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की है। वहीं छात्रों का कहना है कि 1969 में भिक्षाटन से स्थापित इस महाविद्यालय को पिछले पांच वर्षों में डॉ. बेहरा ने एक नई पहचान दी है। उनके कार्यकाल में न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर सुधरा, बल्कि शैक्षणिक माहौल में भी क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। जिसमें नये भवन, अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब और कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण।साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए अ...