घाटशिला, फरवरी 24 -- बहरागोड़ा : स्वास्थ्य शिविर में दर्जनों महिलाओं की हुई जांच 2-''स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, दर्जनों महिलाओं की हुई जांच बहरागोड़ा। संवाददाता बहरागोड़ा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों क बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जगन्नाथपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सोमवार को 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान के तहत एक विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर के दौरान महिलाओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे, जिसमें विभिन्न बीमारियों की मुफ्त जांच की गई। इस दौरान रक्तचाप, रक्त शर्करा और हीमोग्लोबिन की जांच की गई तथा स्कैनिंग कर कैंसर, एनीमिया, टीबी आदि के लक्षणों की पहचान...