घाटशिला, जनवरी 13 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में मंगलवार को बाउड़ी पर्व को लेकर ग्राम देवती थान में विशेष पूजा-अर्चना की गई। खंडामौदा गांव में स्थित ग्राम देवती मां माटिखाल बूढ़ी, मां मंगला मंदिर, मालुआ स्थित पाट थान समेत कई गांव के ग्राम देवती थान में व्रतियों द्वारा पूजा कराई गई। इधर, खंडामौदा गांव के ग्राम देवती मां माटीखाल बूढ़ी थान में बाउड़ी को लेकर गांव की सुख-समृद्धि के लिए ग्राम देवती मां माटीखाल बूढ़ी की पूजा की गई। पूजा में कई मौजा के लोग पूजा कराने के लिए शामिल हुए। जबकि मां माटीखाल बूढ़ी की थान में देहरी (पुजारी) शंभू देहुरी व धर्मा देहरी के शुद्ध मंत्रच्चार से पूजा की गई। गांव की सुख-समृद्धि के लिए हवन भी किया गया। पूजा के बाद कुछ लोगों ने मां के समक्ष बकरे, मुर्गा, बतख, कबूतर की बलि चढ़ायी। ब...