घाटशिला, नवम्बर 12 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की पारुलिया पंचायत के जगन्नाथपुर हनुमान मंदिर के पीछे टोला में सोलर चलित जलमीनार से 24 घंटे पानी चलते रहता है। इससे लगभग 4 बीघा पकी हुई धान की खेती में पानी घुस जाने से बर्बाद हो गई है। यह आरोप किसान अमिओ कुमार भद्र ने लगाया है। उन्होंने कहा कि सोलर जलमीनार की स्विच खराब हो जाने से विगत कई माह से दिनरात पानी बह रहा है। धान पक चुका है, अब खेत में पानी आ जाने से धान बर्बाद हो जाएगा। किसान ने कहा कि अगर सोलर जल मीनार का स्विच खराब हो गया है, तो उसे बंद कर देना चाहिए। उन्होंने प्रखंड प्रशासन से स्विच लगाने की मांग की है। कुमार ने बताया कि बड़ी मुश्किल से धान की खेती की है। धान की खेत में जिस तरह से कीटनाशक स्प्रे करने का खर्चा हुआ है अगर इस समय सही तरीके से धान नहीं निकला तो स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.