घाटशिला, अप्रैल 3 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड के मुटूरखाम पंचायत के मुटूरखाम गांव की 42 वर्षीय बुधनी सोरेन नामक महिला की बुधवार की सुबह एक हाथी के हमले से मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन जंगल पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बुधनी सोरेन को टेंपो से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर वन विभाग के प्रभारी वनपाल कल्याण महतो, वनरक्षी तपन मुंडा और संतोशील घोष सीएचसी पहुंचे। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। विधायक समीर कुमार मोहंती सीएचसी पहुंचे। वन विभाग द्वारा मृतका के पति गालू सोरेन को तत्काल 50000 रुपये विधायक के हाथों प्रदान किए गए। मुआवजा की शेष 3.50 लाख राशि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक बुधनी सोरेन सुबह जाहेरथान के पास जंगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.