घाटशिला, दिसम्बर 30 -- घाटशिला। बहरागोड़ा प्रखंड की चिंगड़ा पंचायत अंतर्गत ढीलाहरा गांव में विगत रात्रि एक जंगली हाथी ने जमकर उपद्रव मचाया। हाथी ने गांव के गोविंद सोरेन के घर को तोड़ दिया। हाथी ने घर में रखे एक बोरा धान को भी खा लिया। हाथी ने जब घर पर हमला किया तब परिवार के लोग घर में ही सोए थे। दूसरे के घर में भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद हाथी ने बड़ा श्याम मुर्मू के घर पर हमला किया और घर के बाहर रखे धान की फसल को बर्बाद कर दिया। सूचना पाकर पंचायत के मुखिया परमेश्वर हेंब्रम दोनों प्रभावित परिवारों से मिले और स्थिति का जायजा लिया। ज्ञात हो कि इसी हाथी ने एक दिन पूर्व रात में मढ़ाकाटी गांव में श्यामू सोरेन के गोहाल घर में घुसकर एक बैल को मार डाला था। और दो बैलों को घायल कर दिया था। मुखिया परमेश्वर हेंब्रम ने बताया कि एक जंगली हाथी पास के...