बहराइच, फरवरी 1 -- बहराइच, संवाददाता। 16 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत एम.आर. अभियान चलाकर 05 से 10 वर्ष के सभी बच्चों को एक डोज एमआर वैक्सीन की दी जायेगी। इस अभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी सरकारी, शिक्षण संस्थान (स्कूल/मदरसे) में अध्यनरत कक्षा 01 से कक्षा 05 तक सभी बच्चो को एम.आर. वैक्सीन की डोज से आच्छादित किया जायेगा। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि समस्त अध्ययनरत कक्षा 01 से कक्षा 5 तक के सभी स्कूलों की सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। सत्र के एक दिन पूर्व स्कूलो मे शिक्षकों के साथ अभिभावक/माता/ पिता के साथ बैठक आयोजित कर सत्र पर अधिक से अधिक बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी। जनजागरूकता के लिएजनपद एवं ब्लाक स्तर पर स्कूलो में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकमों, रैली, प्रभात फेरी इत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.