बहराइच, फरवरी 4 -- तेजवापुर, संवाददाता । फखरपुर ब्लाक के अंतर्गत वजीरगंज से नंदवल‌ व वजीरगंज से मंझारा तौकली को जाने वाला मुख्य मार्ग कई वर्षों से बदहाल है। लगभग दस किलोमीटर लंबी सड़क पूर्ण रूप से जर्जर हो चुकी हैं,अब तो जगह पर जल भराव भी हो गया हैद्। हल्की बारिश में सड़क तालाब का रूप ले चुकी हैं। वजीरगंज से अलीपुर, केशरवा, मंसूर पुरवा,दयाराम पुरवा आदि गांवों के लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। स्थानीय ग्रामीण आलोक ने बताया कि इस क्षेत्र में तीन हाईस्कूल इंटर कॉलेज, प्राइमरी व जूनियर स्कूल स्थित हैं आसपास के इलाकों से बच्चे पढ़ाई के लिए यहां पर आते हैं जब तक वह बच्चें अपने घर वापस न पहुंच जाए तब तक परिजनों की चिंता बनी रहती है्। गुप्ता जलपान के संचालक ने बताया कि सर्दी में किसी तरीके से तो गुजारा हो जाता है लेकिन गर्मी में उड़ती हु...