बहराइच, सितम्बर 21 -- रुपईडीहा, संवाददाता। रविवार की सुबह संजय सिंघल महा निदेशक सशस्त्र सीमा बल एसएसबी ने नेपाल सीमा से सटी चौकियों का निरीक्षण किया व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। सबसे पहले शनिवार की शाम को उन्होंने अगैया स्थित एसएसबी के मुख्यालय का निरीक्षण किया। जवानों से उनके रहन सहन व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। रविवार की सुबह रुपईडीहा, निबिया, मनवरिया, सीतापुरवा व मुंसीपुरवा 1 का निरीक्षण किया। यहां जवानों से संवाद कर कुशल क्षेम पूछी। असलहों का बिरिकी से निरीक्षण किया। जवानों की मेष व रहन सहन देखा। भारत नेपाल के बीच आयात निर्यात हेतु बनाई गई इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट की सुरक्षा व आवागमन को परखा। इस दौरे में उनके साथ 42वी वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत, रुपईडीहा बीओपी के असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक कुमार व इंस्पेक्टर कुमार ऋत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.