बहराइच, मार्च 27 -- विशेश्वरगंज, संवाददाता। डग्गामार टूरिस्ट बसों के अवैध संचालन से हो रही आमदनी के बंटवारे में आए झोल पर बुधवार रात एक शराब की दुकान के बाहर हमलावर ने दूसरे की बेरहमी से धुनाई कर दी। इतना ही नही उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर वारदात के बाद फरार हो गया। चाकू बाजी की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाए जाने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। विशेश्वरगंज थाने के पुरैना मोड़ बुधवार रात 9:30 बजे शराब की दुकान के बाहर दो युवक शराब पी रहे थे। दिन भर की आमदनी को लेकर आपस में झगड़ा खर रहे थे। मामला गंभीर देख किसी ने इसकी सूचना थाने पर दी। पुलिस मौके पर नही पहुंची। इसी दौरान हमलावर हुए युवक ने गाली गलौज कर दूसरे साथी पर धन गायब किए जाने का आरोप ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.