बस्ती, मई 19 -- बस्ती। बस्ती जनपद के कप्तानगंज कस्बे से दरगाह शरीफ बहराइच दर्शन कर लौट रहे जायरीनों की अर्टिगा गाड़ी अनियंत्रित होकर बहराइच के पयागपुर के पास एक गड्ढे में पलट गई, जिसमें सवार चालक सहित सात लोग घायल हो गए। एक किशोर की स्थिति काफी गंभीर थी। पुलिस में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रयागपुर में भर्ती कराया। जहां किशोर आरिफ (16) की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय बहराइच के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना जब कप्तानगंज पहुंची तो आधी रात को हड़कंप मच गया। लोग घटनास्थल के लिए रवाना हुए। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। कप्तानगंज कस्बे से तीन अर्टिगा गाड़ियों में सवार होकर लोग दरगाह शरीफ बहराइच दर्शन करने गए थे। वापस लौटते समय एक अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.