बहराइच, मार्च 27 -- बहराइच, संवाददाता। सशस्त्र सीमा बल व मोतीपुर थाने की पुलिस ने एक नेपाली मादक पदार्थ तस्कर को धर दबोचा है। उसके पास से 11 लाख कीमत की ब्राउन शुगर बरामद हुई है। गहन पूछताछ के बाद आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया है। सशस्त्र सीमा बल 59वीं बटालियन कमांडनेंट कैलाश चंद रमोला ने बताया कि एसएसबी व मोतीपुर पुलिस की संयुक्त गश्त में तस्कर गिरफ्तार किया गया है। सीमा चौकी लौकाही के प्रभारी इंस्पेक्टर देशराज की टीम व मोतीपुर थाने की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 667/1 के पास एक नेपाली युवक की तलाशी ली गई। जिसके पास 11 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। तस्कर की पहचान नेपाल के बर्दिया जिले के नूर मोहम्मद के रूप में हुई है। जो भारत से में नेपाल तस्करी कर ब्राउन शुगर ले जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी पर मोतीपुर थाने में एनडीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.