बहराइच, जनवरी 24 -- बाबागंज, संवाददाता। परमहंस बाबा मंदिर में शनिवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि साध्वी रीता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। अरुण पाठक ने समाज को एकजुट रहने का आवाह्न किया। साध्वी रीता ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित करने के लिए पहले स्वयं में परिवर्तन लाना होगा। आज समाज में लोग एक साथ बैठकर खान-पान तक नहीं करते, जिससे आपसी दूरी बढ़ रही है। जब तक हम स्वयं नहीं बदलेंगे, तब तक समाज को संगठित करना संभव नहीं है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में भारत में हिंदू समाज की सुरक्षा को लेकर चुनौतियां उत्पन्न हो रही हैं, जिनका मूल कारण सामाजिक भेदभाव और आपसी बिखराव है। इसलिए सनातन धर्म के लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। मुख्य वक्ता प्रांत ...