बहराइच, जनवरी 4 -- बहराइच, संवाददाता। ससुर की अचानक मौत के सदमे में आ गई पुत्रवधू ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एंबुलेंस से मेडिकल कालेज में लाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की। मगर उसे बचा नहीं पाए। महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मार्च्युरी में रखवाया गया है। मुर्तिहा कोतवाली के निद्धिपुरवा के मजरे चितलहवा निवासी चार दिन पूर्व हरीराम के पिता भूरे की मौत हो गई थी। घर का सारा खर्च उठाने वाले ससुर की अचानक मौत से आहत भूरे की बहू पवित देवी ने चार दिनों से भोजन त्याग दिया था। वह बदहवास रह रही थी। उसे घरवालों ने सदमे से उबारने की कोशिश की मगर कामयाबी नहीं मिली। शनिवार को पवित ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी भनक लगी। उसे गंभीरावस्था में मेडिकल कालेज ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.