बहराइच, जनवरी 5 -- बहराइच। हरदी थाने के पूरे सीताराम के मजरे गलकारा निवासी कैलाश पुत्र राम मिलन 6 दिसम्बर को साईकिल से महसी खाद लेकर दोपहर एक बजे महसी बंधा पर पहुंचे। इसी दौरान बाइक सवार गलकारा निवासी सुरेन्द्र ने टक्कर मार घायल कर दिया था। घायल का लखनऊ केजीएएमयू में इलाज चल रहा है। घायल के भाई जगमोहन ने लखनऊ केजीएएमयू से थाने पहुंच सुरेन्द्र को नामजद कर लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना कर घायल किए जाने की धाराओं में केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.