बहराइच, फरवरी 4 -- पयागपुर, संवाददाता। समग्र शिक्षा के अंतर्गत बुधवार को पयागपुर में समावेशी शिक्षा को लेकर आंगनवाड़ी केंद्रों के कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम खण्ड शिक्षा अधिकारी डाली मिश्रा के निर्देशन में शुभारंभ हुआ। मुख्य सेविका सपना मौर्य तथा नीलम उपाध्याय ने मां सरस्वती को माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वजलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षक राजेश कुमार पटेल ने समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण और इसके उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार मिश्र ने जन्म से लेकर पांच वर्ष तक बच्चे के वृद्धि विकास के सभी चरणों, बाल विकास परियोजना के बारे तथा दायित्व एवं कर्तव्य के बारे में प्रशिक्षित किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आकलन के 34 बिंदुओं की चेक लिस्ट दी जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.