बहराइच, फरवरी 3 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। नानपारा लखीमपुर हाईवे के परवानी गौढ़ी चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर के सामने अचानक ई रिक्शा व बोलेरो आ गए। इन्हे बचाने के प्रयास में चालक का नियंत्रण खो गया। ट्रेलर चौराहे किनारे ठेला लगाए महिला पर चढ़ गया। जिसके चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। मोतीपुर थाने के नानपारा लखीमपुर हाईवे पर परवानी गौढ़ी चौराहे पर सड़क किनारे ठेला लगाए महिला पर अनियंत्रित ट्रेलर चढ़ गया। जिसके चलते महिला की मौके पर मौत हो गई। अचानक ट्रेलर के सामने मिहींपुरवा की ओर से आ गए ई रिक्शा व नानपारा की ओर से आई बोलेरो को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ। परवानी गौढ़ी के मजरे ऐंचुआ निवासनी इमरती देवी (65) पत्नी लक्ष्मन की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल नानपारा लख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.