बहराइच, जनवरी 16 -- रुपईडीहा। 18 जनवरी को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रुपईडीहा इकाई का चुनाव सम्पन्न होगा। एक चुनाव समिति के निर्देशन में बाजार के 836 मतदाता गुप्त मतदान करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए दो, महामंत्री पद के दो व कोषाध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने नामांकन किया है। इसी प्रकार कार्यकारिणी के सदस्य 11 चुने जाएंगे। इसके लिए 22 व्यापारियों ने नामांकन किया है। बाजार के बीच स्थित सिंह मार्केट में गुप्त मतदान होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए मंडल के पूर्व महामंत्री संजय बंसल ने बताया कि उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी सहित स्थानीय थाने को सूचित कर दिया गया है। बंसल ने यह भी बताया कि 18 जनवरी की सुबह 8 बजे से 3 बजे तक मतदान व मतगणना 4 बजे से उसी दिन की जाएगी। इस अवसर पर संघ के बहराइच के पदाधिकारी भी आ रहे हैं। चुनाव संय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.