बहराइच, फरवरी 8 -- बहराइच। शिवपुर ब्लाक के लक्ष्मनपुर विलासपुर की सरहद से सटा चित्तौरा ब्लाक के रामपुर गोड़वा के मजरे चमारनपुरवा नई बस्ती में भी इस लंगूर की दस्तक से आतंक है। सरयू नदी के आसपास के इलाके में यह आए दिन पहुंच खौफ की वजह बन रहा है। यहां खौफ पर आस्था भारी पड़ रही है। लोग उसे काफी श्रद्धा से देख रहे है। लोगों ने कहा कि आधा दर्जन बार नदी के पास घूम कर लक्ष्मनपुर विलासपुर चला जाता है। किसी पर इधर हमला नही किया है। महिला ग्राम प्रधान सावित्री देवी के पति राम धीरज ने बताया कि अभी किसी पर हमला नही किया है। हालांकि आया कई बार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.