बहराइच, फरवरी 1 -- बहराइच, संवाददाता। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन, गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 का शुभारंभ बहराइच जनपद में 6 फरवरी से होगा। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से जनपद के 38 सीमावर्ती गांव में 6 एवं 7 फरवरी को चिकित्सा शिविर लगाकर मरीज का परीक्षण किया जाएगा तथा 8 फरवरी को किसान डिग्री कॉलेज परिसर में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। यह जानकारी नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन की जिला अध्यक्ष डॉ सारिका साहू ने दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में केजीएमयू आरएमएल एसजीपीजीआई महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सक चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्र की सीमाओं को सुरक्षित रखने वाले प्रहरी हो या वहां निवास करने वाले वनवासी बंधु उनका स्वास्थ्य ही राष्ट्र की शक्ति है इसी संकल्प के साथ नेशनल मेडिकोज ऑर्गेना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.