वरिष्ठ संवाददाता, अक्टूबर 31 -- यूपी के बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत कतर्नियाघाट के ट्रांस गेरुआ के जंगल में कौड़ियाला नदी में डूबी नाव में लापता हुए आठ लोगों की तलाश के लिए एनडीएफआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगी हैं। स्थानीय गोताखोर भी लगे हैं। 50 से अधिक जवान तलाश में लगे हैं। अभी किसी की बरामदगी नहीं हो सकी है। मंडलायुक्त और डीएम एसपी ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य देखा है। अधिकारियों संग बैठक करके जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। नाव में सवार सभी लोग खैरटिया बाजार लखीमपुर से बाजार करके आ रहे थे। डूबे अधिकतर लोग भरथापुर गांव के निवासी थे। कुछ गिलौला के भी थे जो अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। घटना बुधवार की शाम छह बजे के आसपास घटी थी। बचाव कार्य रात होने की वजह से देर में शुरू हो पाया। हालांकि सुबह टीमें बढ़ा दी गईं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.