बहराइच, फरवरी 15 -- यूपी के बहराइच से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के बिछिया-मिहींपुरवा मार्ग पर शनिवार को शाम टस्कर जंगली हाथी ने बाइक से जा रहे मां-बेटों पर हमला कर दिया। बाइक से गिरी की मां को रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने हांका लगाकर हाथी को खदेड़ा। उधर, सूचना पर वन व पुलिस महकमे की टीम पहुंची। घायलों को मोतीपुर सीएचसी लाया गया है। लखीमपुर जिले के पढ़ुआ थाने के पारसपुरवा की रहने वाली 45 साल की मुन्नी देवी अपने दो बेटों करन और अर्जुन के साथ गांव आ रही थीं। इस बीच सुजौली थाने के निशानगाढ़ा रेंज के मोटे बाबा मंदिर के पास जंगल से निकले एक हाथी ने बाइक पर हमला कर दिया। बाइक उछल कर मुन्नी देवी दूर जा गिरी। इस पर हाथी ने उन्हें उठाकर फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.