बहराइच, नवम्बर 29 -- बहराइच में भेड़ियों के हमले ने लोगों की नींद उड़ा दी है। शुक्रवार को दो घटनाओं में बच्चों की मौत की हो गई। जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। शुक्रवार की रात देहात कोतवाली के खोरिया शफीक गांव में मां में पास सो रही 10 महीने की बच्ची को भेड़िया उठा ले गया। गन्ने के खेत मे अधखाया शव मिला है। वहीं, कैसरगंज के गोडहिया में भी भेड़िया पांच साल के बच्चे को उठा ले गया। लगातार घटनाओं से क्षेत्र में सनसनी मची हुई है। बहराइच के खोरिया शफीक गांव मायके आई महिला रमा देवी पत्नी रामचंदर अपनी बेटी सुनीता के साथ सो रही थी। भेड़िया जबड़ों में बच्ची को जकड़ फरार हो गया। बच्ची की चीख पर मां जागी और भेड़िये के पीछे भागी। रमा देवी ने शोर मचाया। आधी रात को घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने इलाका छान मारा। बेटी का कोई सुराग नही लगा...