बहराइच, जनवरी 29 -- बहराइच। आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगे पूरी करने की मांग की। जिलाध्यक्ष सुनीता आर्य व जिला महामंत्री कोकिला शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिकाएं दशकों से महिला एवं बाल विकास विभाग की आधारशिला के रूप में कार्य करते हुए पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, टीकाकरण, मातृ शिशु की देखभाल सहित केंद्रीय एवं राज्य सरकार की अनेकों योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करती चली आ रही हैं। इसके बावजूद न तो पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिला और न ही उन्हें वैधानिक सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मांगों से संबंधित लगातार ज्ञापन दिया जा रहा है किंतु आज तक कोई ठोस एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। मांगे पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.