बहराइच, मार्च 6 -- बहराइच। प्रदेश के मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच सूर्य प्रताप शाही का 10 मार्च को जनपद आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रभारी मंत्री शाही प्रातः 11.30 बजे किसान डिग्री कालेज के निकट कृषि विज्ञान केन्द्र (प्रथम) का भ्रमण करेंगे। मध्यान्ह 12 बजे से 01.30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। तीन बजे गेंद घर मैदान पहुंचकर बहराइच महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.