बहराइच, जनवरी 8 -- बहराइच, संवाददाता। एक महिला के बैंक खाते से तीन नटवरलालों ने कई किश्तों में 1.46 लाख की धनराशि निकाल ली। पीड़िता को मैसेज आने पर इसकी भनक लगी तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने तीन को नामजद कर एफआईआर दर्ज कराई गई है। नगर कोतवाली के किला मोहल्ले निवासनी जीनत प्रवीन पत्नी फरीद अहमद का विकास भवन स्थित एक बैंक में बचत खाता है। उसके खाते से 28 दिसम्बर को सूर्य कुमार ने 55 हजार व 11 हजार रूपये दो किश्तों में निकाल लिए। इसी दिन अरूण कुमार ने 25 हजार, 29 दिसम्बर को राम विलास ने 50 हजार व 5 हजार रूपये निकाल लिए। पीड़िता ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत तीनों को नामजद कर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.