बहराइच, जुलाई 9 -- बहराइच, संवाददाता। अति घनी आबादी वाले शहर में हर प्रमुख मार्ग पर पूरे दिन जाम लगा रहता है। इसकी वजह पड़ोसी जिले के भिनगा, जमुनहा व गिलौला इलाके से आने वाले ई रिक्शा बने हुए है। मई में चले विशेष ई रिक्शा सत्यापन अभियान का कोई असर नही दिख रहा है। शहर का दरगाह थाने से छावनी चौराहे पर सुबह से रात तक बार बार जाम की स्थिति बनती है। वजह से डिगिहा से लेकर मेडिकल, नानक चौक, पानी टंकी चौराहे तक जाम के हालात बन जाते है। छावनी पर जाम की स्थिति में चांदपुरा रोड, चौक बाजार घंटाघर रोड की भी यही स्थिति रहती है। झिंगहा घाट पुल की ओर, तिकोनी बाग पुलिस चौकी से रोडवेज बस स्टैंड, गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा तक जाम लग जाता है। शहर के कारोबारियों का कहना है कि श्रावस्ती जिला प्रशासन इन डग्गामार ई रिक्शा, आटो चालकों पर लगाम नही लगा रहा है। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.