बहराइच, जनवरी 22 -- बहराइच, संवाददाता । जनपद में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक सभापति पद चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं पर जिला अध्यक्ष भाजपा ने दांव लगाते हुए नामांकन करवाया था। अन्य कोई नामांकन न आने से सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होने पर जश्न का माहौल है। जिला अध्यक्ष भाजपा बृजेश पांडेय ने बताया कि जनपद में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक सभापति पद चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं को जिसमें राम सहारे मिश्र पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा को नानपारा, बहराइच शहर से जिला मत्स्य संयोजक जवाहरलाल धीवर व कैसरगंज क्षेत्र से पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा गजेंद्र सिंह का नामांकन हुआ। सभी जगह पर हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए है। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के निर्वाचन से पार्टी कार्यकर्त...