बहराइच, फरवरी 8 -- बलहा, संवाददाता। नानपारा के केशवापुर इलाके में शनिवार की शाम बालक दूसरे के घर में लगी पराली उठा लाए थे। इसी को लेकर हुए विवाद में हमलावर ने युवक के पेट पर हंसिए से वार कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल को नानपारा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को धर दबोचा है। नानपारा कोतवाली के केशवापुर निवासी मनोज कुमार (39) पुत्र भुवन के बालक शनिवार शाम ठंडक के मद्देनजर भूमि पर बिछाने को ननकने के घर के बाहर लगा ढेर से कुछ पैरा ले आए थे। ननकने को जानकारी हुई तो वह नाराज होकर मनोज के घर पहुंच उससे झगड़ा करने लगा। गाली गलौज के विरोध पर हमलावर ने मनोज के पेट पर हंसिया से वार कर दिया। जो काफी गहरा लगा। हमलावर मौके से फरार हो गया। घायल को आनन फानन में एंबुलेंस स...