बहराइच, अक्टूबर 24 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की धर्मापुर रेंज से सटे तिरमुहानी गांव में शुक्रवार सुबह जंगल से निकले बाघ ने महिला पर हमला कर दिया। जान बचाने को महिला ने शोर मचाया। तो ग्रामीण हांका लगाते हुए दौड़े। पटाखा दागे गए। तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाघ महिला को छोड़ जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणो ने इसकी सूचना रेंज कार्यालय को दी। गंभीरावस्था में महिला को मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर महिला को मेडिकल कालेज भेजा है। मुर्तिहा कोतवाली का हरखापुर के मजरा तिरमुहानी धर्मापुर रेंज के जंगल से सटा है। यहां की निवासनी कुरैशी बानो (40) घर के सामने शुक्रवार सुबह पशुओं के गोबर हटा रही थी। उसी समय झाड़ियों से निकलकर बाघ ने उस पर हमला किया। बाघ के हमले से कुरैशा बानो के गर्दन और सिर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.