बहराइच, जनवरी 10 -- पयागपुर, संवाददाता। पयागपुर और विशेश्वरगंज वन्य क्षेत्रों का प्रशासन अब बहराइच वन प्रभाग के हाथों में मिल गया है। इन दोनों वन क्षेत्रों को श्रावस्ती वन प्रभाग से अलग कर दिया गया है। इस आशय के आदेश उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव नीरजा सक्सेना ने 9 जनवरी को जारी किए हैं। इस वन क्षेत्र को बहराइच में शामिल करने के लिए पयागपुर के विधायक सुभाष त्रिपाठी प्रयासरत थे। सफलता मिलने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने विधायक को धन्यवाद दिया है। जिले में दो वन प्रभाग हैं। पहला बहराइच और दूसरा कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग। दोनों पगभाग घने वनों से आच्छादित हैं, जहां साल, सागौन के पेड़, घास के मैदान, नदियां हैं। यह बाघ, घड़ियाल, गैंडा, डॉल्फिन जैसी कई लुप्तप्राय प्रजातियों का घर है, जो इसे जैव विविधता से भरपूर क्षेत्र बनाते हैं। बहराइच जिले के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.