बहराइच, मार्च 23 -- तीन दिन पूर्व घर के दरवाजे से बालक को था दबोचा भीड़ के शोर शराबे की वजह से आनन फानन में रेंज कार्यालय किया रवाना बहराइच, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के भैंसाही में शुक्रवार रात चार वर्षीय बालक विक्की को दबोच एक किमी दूर मौत के घाट उतारने वाला तेंदुआ रविवार देर शाम वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। आदमखोर शिकार की तलाश में निकला था। वनाधिकारियों को आशंका थी वह 72 घंटे के अंदर वह एक बार फिर इधर से निकल सकता है। तेंदुआ पकड़े जाने की खबर से लोगों को राहत हुई है। हालांकि घटनास्थल पर खासी भीड़ जुटी तो पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच पिंजरा रेंज कार्यालय लाया गया है। सुजौली थाने व वन रेंज के भैंसाही गांव में लगाए गए पिंजरे में बकरा बांधा गया था। रविवार रात लगभग 8:20 बजे तेंदुआ पिंजरे में घुसते ही कैद हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.