बहराइच, फरवरी 1 -- बहराइच, संवाददाता। एक युवती गांव के ही युवक पर बकाया रकम मांगने उसके घर गई। तो युवक ने उससे दुराचार का प्रयास किया। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाया। तो लोगों की आहट पाकर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। हरदी थाने के एक गांव निवासनी युवती का पति जन्मांध है। खेती किसानी आजीविका का साधन है। गांव के ही एक युवक ने इस दम्पत्ति से एक वर्ष पूर्व बीस हजार रूपये उधार लिया था। जो वापस नही किए थे। बुधवार शाम युवती के पति की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसने बकाया धन लेने को पत्नी को भेजा। जब युवती धन का तगादा करने पहुंची तो शराब के नशे में धुत्त युवक ने उसे घर के अंदर खींच रेप की कोशिश की। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाया। तो आसपास के लोग दौड़े। तो हमलावर युवक फरार हो गया। पीड़िता ने थाने में पहुंच ...