बहराइच, नवम्बर 8 -- बहराइच, संवाददाता। 12 वर्ष पूर्व हुई शादी के बाद से शुरू मारपीट कर उत्पीड़न थमा नही। युवती के तीन बच्चे भी हुए। उत्पीड़न की शिकायत पर भाई लेने पहुंचा। उसके सामने भी बेरहमी से पीटा। लोगों ने हस्तक्षेप किया। तो बेटी बच्चों सहित मायके पहुंची। पीड़िता के पिता ने दामाद सहित छह को नामजद कराया है। कैसरगंज थाने के गोड़हिया नम्बर एक निवासी गजेन्द्र सिंह पुत्र वशिष्ठ सिंह की बेटी कविता सिंह की शादी हुजूरपुर थाने के पैना गांव निवासी मनोज सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह के साथ 12 वर्ष पूर्व की थी। हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया। ससुरालीजनो ने पांच लाख की दहेज में मांग की। मांग पूरी किए जाने पर असमर्थता जताए जाने पर मारपीट कर उत्पीड़न शुरू हो गया। ससुराल वाले मारपीट कर उसे मायके भेज देते। मायके वाले बेटी को समझा बुझा ससुराल भेज आते। कवित...