बहराइच, जनवरी 10 -- बहराइच, संवाददाता। पत्नी के बच्चे की पिटाई पर नाराजगी जताने पर कहासुनी पर उसे अधेड़ ने तमाचा जड़ दिया। इससे आहत महिला ने खुद पर डीजल छिड़क कर आग लगा ली। उसे गंभीरावस्था में रेउसा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज बहराइच मेडिकल कालेज रेफर किया है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। सीतापुर जिले के रेउसा थाने के बहरा पुरैनी गांव निवासनी लक्ष्मी (50) पत्नी लक्ष्मी नारायण शुक्रवार शाम अपने बच्चे की पिटाई कर रही थी। लक्ष्मी नारायण ने पत्नी को डांटा। तो दोनों में कहासुनी हो गई। नाराज अधेड़ ने पत्नी को तमाचा मार दिया। इससे नाराज महिला ने अपने शरीर पर डीजल छिड़क कर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला को सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर बहराइच मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.