बहराइच, अक्टूबर 5 -- रुपईडीहा। रुपईडीहा नगर पंचायत के बरथनवा मोहल्ले के एक बड़े तालाब में मगरमच्छ की सूचना से सनसनी फैल गई। आनन फानन में वन रक्षक रविकांत, वन कर्मी राजित राम, कबीर, राजेन्द्र व वाचर गण मुखराम व नरेश घटना स्थल पर पहुंचे। स्थानीय थाने में सूचना दी। एसआई राहुल, का. हेमंत कुमार व संदीप चौहान भी मौके पर पहुंच गए। सभी की मदद से मगरमच्छ को पकड़ कर ट्राले पर लादा गया। मगरमच्छ की लंबाई 9 फुट व डेढ़ कुंतल वजन था। इसे रुपईडीहा रेंज के बीच नेपाल से बह कर आ रहे किरण नाले में छोड़ दिया गया। प्रभागीय वनाधिकारी रुपईडीहा अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि सहकर्मियों के साथ पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में वयस्क मगरमच्छ को रेस्क्यू कर किरण नाले में छोड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.