बहराइच, सितम्बर 1 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच वन प्रभाग के कैसरगंज रेंज के लालपुर ऐमा गांव स्थित नहर से सोमवार सुबह वन महकमे व टीएसए की संयुक्त टीम ने सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। उसे गंगा डाल्फिन एंबुलेंस के जरिए जरवलरोड के घाघरा नदी के जलीय प्राकृतिक प्रवास में छोड़ा गया है। हुजूरपुर थाने के बहराइच कर्नेलगंज रोड पर लालपुर ऐमा के पास शनिवार को ग्रामीणों ने विचित्र प्रकार की मछली जैस जलचर देखा। उत्सुकता वश नहर के किनारे लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने कैसरगंज रेंजर ओंकारनाथ यादव को जानकारी दी। उधर डाल्फिन नहर में विचरण करती भग्गड़वा से गोंडा की ओर चली गई। वन महकमे की टीम नहर इलाके में परेड कर लौट गई। जब इसकी भनक पर्यावरण, वन्य जीव, जलचर, पंक्षी प्रेमियों को लगी। उन्होंने डीएफओ राम सिंह यादव को सूचित किया। डीएफओ ने तत्काल इसे गंभीरता से ...