बहराइच, जनवरी 22 -- बहराइच, संवाददाता। सरगंज के महुरीकलां में बुधवार शाम दो समुदाय के आमने सामने आने पर कशीदगी व मारपीट की आशंका की भनक पर थाने में तैनात दरोगा अखिलेश तिवारी पुलिस बल सहित पहुंचे। तो देखा कि एक पक्ष से विकेश, राकेश, सर्वेश पुत्र गण बहादुर व दूसरे पक्ष से रिजवान, इकबाल, बौरू, बढ़ौली निवासी भुलावन व 15 - 20 अज्ञात लाठी डंडे लेकर मारपीट को आमदा है। तत्काल पुलिस ने उन्हे तितर बितर किया। दरोगा अखिलेश तिवारी की तहरीर पर एक पक्ष से तीन, दूसरे पक्ष से आठ व 15 - 20 अज्ञात के विरूद्ध दंगा भड़काने का प्रयास, मजमा लगाने की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। झगड़े के पीछे की वजह धन उधार लेकर काम पर न पहुंचने का प्रकरण रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...