सीतापुर, मार्च 24 -- बिसवां, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक युवक के नाम से बनी सोशल मीडिया आईडी से देवी-देवताओं को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर हंगामा हो गया। विहिप पदाधिकारियों ने कोतवाली पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रविवार को विश्व हिंदू परिषद के सह जिला मंत्री संदीप अवस्थी बजरंगी की अगुवाई में संगठन के लोगों ने जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली बिसवां को आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी जावेद पर केस दर्ज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.