बहराइच, जनवरी 10 -- बहराइच, संवाददाता। एक युवती को उसके पति व ससुरालीजनो ने दहेज में दस लाख नगदी न मिलने पर मारपीट कर उसे व उसकी चार वर्ष की बेटी को घर से निकाल दिया। पीड़िता मायके में रह रही है। उसने थाने में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। मोतीपुर थाने के कतर्निया गांव निवासनी रूपाली पुत्री रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा की शादी प्रयागराज जिले के अल्हापुर थाने व कस्बे के राधा कृष्ण कुंज गली निवासी सचिन कुमार शर्मा पुत्र व्यास प्रसाद के साथ 12 मार्च 2019 को हुई थी। उसके चार वर्ष की बेटी है। शादी के बाद से ससुरालीजनो ने दहेज में दस लाख नगदी की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर उत्पीड़न कर रहे थे। 7 दिसम्बर 2025 की सुबह सात बजे ससुरालीजनो ने रूपाली को मारपीट कर उसकी बेटी के साथ घर से भगा दिया। पीड़िता प्रयागराज से अपनी बेटी के साथ ...