सीतापुर, मार्च 24 -- सीतापुर, संवाददाता। काशीराम कॉलोनी के पास महोली की तरफ जा रही मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना में एक महिला समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस व राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर उनका इलाज जारी है। नेशनल हाइवे पर महोली की तरफ जा रही मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने रामकोट थाना क्षेत्र के काशीराम कालोनी के तिराहे पर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में एक मोटरसाइकिल पर जा रहे तरीनपुर निवासी रामकिशोर यादव पुत्र द्वारिका प्रसाद ,अनीता यादव पत्नी रामकिशोर व हरिनाम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी से राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। राहगीरों द्वारा परिजनों समेत स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गयी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.