बहराइच, जनवरी 14 -- महसी। हरदी थाने के एक गांव निवासी युवक ने रविवार को देशी तमंचे के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की थी। फोटो वायरल होते ही हरदी पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस ने युवक को तमंचे के साथ धर दबोचा। एसओ हरदी आलोक सिंह ने बताया कि युवक ने रविवार को देशी तमंचा लिए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...