बहराइच, मार्च 19 -- तेजवापुर। बौंड़ी थाने के मरौचा - बौंडी मार्ग के लोधनपुरवा खैरा के पास बुधवार को आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने के दौरान बाइक पर सवार साईं पुरवा विलासपुर निवासनी 60 वर्षीय हाजरा पत्नी फतेह मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा पौत्र अब्दुल करीम पुत्र झगरू बाल बाल बच गया। बौंडी थानाध्यक्ष सूरज कुमार राणा ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। दुर्घटना के उपरांत ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया, ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.