बहराइच, दिसम्बर 15 -- हुजूरपुर। हुजूरपुर बहराइच मार्ग पर सोमवार दोपहर को आरामसीन के पास बहराइच की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार प्रमोद कुमार पुत्र चिंता निवासी बरदहा थाना कोतवाली नानपारा को हुजूरपुर की ओर से आ रहे टैंपो से टक्कर हो गई। इसमें मोटरसाइकिल सवार प्रमोद व टैंपो सवार सरजू प्रसाद व उनकी पत्नी रीता निवासी हुजूरपुर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैयाटांड़ भिजवाया जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने प्रमोद व सरजू प्रसाद को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जबकि रीता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.