बहराइच, फरवरी 8 -- जरवलरोड, संवाददाता। जरवल में रविवार से दिवसीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्रीय पहलवानों के अलावा गैर जनपद एव अन्य प्रदेशों से आए पहलवानों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का उद्घाटन दीक्षा हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर चंद्रेश वर्मा ने किया। उद्घाटन प्रतियोगिता में जरवल के आरिफ पहलवान ने बनारस के राहुल पहलवान को कडे मुकाबले में हराया। मध्य प्रदेश के राजा कुरैशी स्टार पहलवान ने राजस्थान के बादल पहलवान को हराया। कार्यक्रम के आयोजक मोहम्मद शादाब ने बताया की तीन दिवसीय प्रतियोगिता चलेगी,जिसमें गैर जनपद के अलावा दूसरे प्रदेशों के पहलवान अपनी प्रतिभा दिखाने आ रहे हैं। इस अवसर पर रंजन पहलवान, उस्ताद अहमद, शहजादे शेख ,निजाम खान, आवेश, आबिद अली, कमरूज्जमा, मोनिस शेख, मोहम्मद हारिस,फिरोज हस...