बहराइच, फरवरी 22 -- बहराइच, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कपूरथला परिसर स्थित मल्टीपर्पज उत्थान आडिटोरिम में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर शासकीय योजनाओं के बारे में आमजनमानस को जागरूक किया गया। वहीं विभिन्न योजनाओं अन्तर्गत लाभार्थियों एवं हिताधिकारियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण-पत्र, टूल किट, डैमो चेक एवं गोल्डेन कार्ड, कृषि यंत्र इत्यादि का वितरण किया गया। जबकि जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह ने मेगा शिविर का उद्घाटन किया। योजनाओं का मिला लाभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रिया कुमारी र...