बहराइच, नवम्बर 9 -- तेजवापुर, संवाददाता। राजकीय हाईस्कूल टेंडवा सिस्टीपुर के छात्र-छात्राओं ने एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर अयोध्या गए। जहां पर छात्र-छात्राओं ने उच्च शैक्षणिक संस्थान डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय व राममंदिर कर भ्रमण कर दर्शन किया। प्रधानाचार्य बच्छराज ने बताया कि एक दिवसीय भ्रमण के लिए दो बसों पर 138 छात्र-छात्राओं को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर अयोध्या विश्वविद्यालय का भ्रमण कराया गया और राममंदिर का दर्शन भी कराया गया है। इस मौके पर शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह, शिवकुमार, प्रमोद कुमार,नीरज चौधरी, वीरेंद्र तिवारी समेत प्रबंध समिति के सदस्य भी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.