बहराइच, जनवरी 9 -- बहराइच, संवाददाता। इंदिरा स्टेडियम में स्व. कुशमेंद्र सिंह राणा की स्मृति में ग्लैमर टाइप प्रीमियर लीग चल रहा है। शुक्रवार को बहराइच ग्लेडिएटर एवं बहराइच हंटर्स के बीच मैच खेला गया। इसमें बहराइच ग्लेडिएटर ने बहराइच हंटर्स को सात रनों से पराजित कर दिया। बहराइच हंटर्स के खिलाड़ी तुषार की बेहतरीन पारी भी जीत नहीं दिला सकी। बहराइच ग्लेडिएटर के कप्तान दिव्यांश सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 22 ओवरों के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेडिएटर के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। ग्लेडिएटर की तरफ से आर्यन क्षितिज ने 38 गेंदों में ताबड़तोड़ 68 रन व वैभव सूरज ने 44 रनों की बेहतरीन पारियां खेली। हंटर्स की तरफ से कृष्णा सिंह एवं करन देव ने 2-2 विकेट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.